पाकिस्तान में रेलवे ट्रैक उड़ाकर ट्रेन को किया गया हाईजैक, छोड़े गए बच्चे और महिलाएं
बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में ट्रेन को हाईजैक करने की ज़िम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। रिपोर्ट्स हैं कि बीएलए ने रेलवे ट्रैक को उड़ाकर ट्रेन को हाईजैक किया। बीएलए ने कहा कि ट्रेन में 100 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को बंधक बनाया गया है। बीएएल ने बताया कि महिलाओं, बच्चों और बलोच नागरिकों को छोड़ दिया गया है।