पाकिस्तान में सेना के कैंप पर हुआ हमला, सुरक्षाकर्मी समेत 7 लोगों की मौत व 10 घायल
बलूचिस्तान (पाकिस्तान) प्रांत में शनिवार को सेना के एक कैंप पर हमला किया गया जिसमें सुरक्षाकर्मी समेत कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। प्रतिबंधित समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है। बलूचिस्तान के कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थाई रूप से सस्पेंड किया गया है।