पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर महिला के साथ भीड़ ने की छेड़छाड़, सामने आया वीडियो
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर एक महिला से छेड़छाड़ और बदसलूकी करती भीड़ का वीडियो सामने आया है। एक शख्स के साथ जा रही महिला का भीड़ पीछा करती और अजीबोगरीब आवाज़ें निकालती दिख रही है। महिला को परेशान करने वाले एक शख्स का पुराना वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह एक ट्रांसजेंडर को परेशान करता दिख रहा है।