inshorts

पाकिस्तान में सहरी और इफ्तार पर भी आफत, रमज़ान में चरम पर पहुंची मंहगाई

पाकिस्तान में रमज़ान में मंहगाई चरम पर पहुंच गई है जिससे आम लोगों को सहरी व इफ्तार के लिए मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, वहां इन दिनों दूध 226 पाकिस्तानी रुपए/लीटर, टमाटर 164 पाकिस्तानी रुपए/किलोग्राम, आलू 100-110 पाकिस्तानी रुपए/किलोग्राम, चावल 340 पाकिस्तानी रुपए/ किलोग्राम, चिकन 800-900 पाकिस्तानी रुपए/ किलोग्राम व संतरा 215 पाकिस्तानी रुपए/किलोग्राम में है।