inshorts

पाकिस्तान में हिंदू युवक की गोली मारकर की गई हत्या

सिंध (पाकिस्तान) में 25-वर्षीय हिंदू किसान कैलाश कोहली की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़मींदार सरफराज़ निज़ामानी ने कैलाश के सीने में गोली मारी थी। अल्पसंख्यक अधिकार संगठन 'दरावर इत्तेहाद पाकिस्तान' के अध्यक्ष शिवा कच्छी ने हत्या की निंदा की है।