पाकिस्तान में हिंदुओं ने लगाया महाकुंभ जैसा मेला, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान में हिंदू समुदाय द्वारा लगाए गए महाकुंभ जैसे मेले का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। तालाब से मेले में स्नान के लिए पाइप से पानी की आपूर्ति की जा रही है जिसके पानी में गंगा जल को मिलाया गया है। एक पंडित ने कहा, "हम वहां (प्रयागराज) तो जा नहीं सकते इसलिए हम यहां सेलिब्रेट कर रहे हैं।"