पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुए बड़े धमाके में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय रेस्क्यू 1122 सेवा के मुताबिक, धमाका इतना तेज़ था कि आसपास के पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।