पाकिस्तान में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में बांध टूटा, आई भयानक बाढ़
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में निर्माणाधीन तरबेला बांध की टी-5 जलविद्युत परियोजना में सुरक्षा दीवार ढहने से बाढ़ आ गई। इसके बाद एक कर्मचारी पानी में बह गया जिसे बाद में बचा लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और पानी के इनटेक पिट को खाली करा दिया गया है।