पाकिस्तान में हुई हत्या को भारत का बताकर वायरल कर रहे थे 3 युवक, यूपी से हुए गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी के मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान दंगा भड़काने की साजिश में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर पाकिस्तान में हुई एक हत्या के वीडियो को भारत का बताकर वायरल करने का आरोप है। बकौल रिपोर्ट्स, वीडियो में जिस घटना को दिखाया जा रहा है वह पिछले साल बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में हुई थी।