बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में मंगलवार को हाईजैक की गई ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस ट्रेन को हाईजैक करने की ज़िम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। बीएलए ने कहा कि ट्रेन में 100 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को बंधक बनाया गया है जबकि महिलाओं, बच्चों और बलोच नागरिकों को छोड़ दिया गया है।