inshorts

पाकिस्तान में हाईजैक ट्रेन में बंधकों के पास बीएलए ने तैनात किए आत्मघाती हमलावर

बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में मंगलवार को हाईजैक की गई ट्रेन में बंधकों के पास बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने आत्मघाती हमलावर तैनात कर दिए हैं। बीएलए ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं और पाकिस्तानी सेना ने उनके खिलाफ कोई अभियान चलाया तो वे बंधकों को उड़ा देंगे। वहीं, अबतक 16 विद्रोहियों को मारा गया है।