पाकिस्तान में हमलों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा पर बुलाई गई संसदीय समिति की बैठक
पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में हाल में हुए हमलों के बीच नैशनल असेंबली के स्पीकर अयाज़ सादिक ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक मंगलवार को बंद कमरे में होगी। पाकिस्तानी पीएमओ के अनुसार, सेना के शीर्ष अधिकारी बैठक में संसदीय समिति को मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर व्यापक जानकारी देंगे।