पाकिस्तानियों ने भी गाया 'जन गण मन', भारत की विश्वकप जीत का यूं मनाया जश्न; वीडियो वायरल

महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत की जीत के बाद एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक बच्ची समेत 3 लोग टीवी पर बज रहे भारतीय राष्ट्रगान के साथ 'जन गण मन' दोहराते दिख रहे हैं। फैन ने भारत को विश्व कप जीतने की भी बधाई दी है