पाकिस्तान रच रहा है 26/11 जैसे हमले की साज़िश, द्वीप पर दे रहा आतंकी ट्रेनिंग: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान 26/11 जैसे हमले की साजिश रच रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को कराची के पास चारना द्वीप पर समुद्री और कमांडो ट्रेनिंग दी जा रही है जिसमें उन्हें स्कूबा डाइविंग और कॉम्बैट स्विमिंग सिखाई जा रही है ताकि वे सुरक्षा एजेंसियों से बचकर बंदरगाहों, नौसेना के जहाज़ों और तेल ठिकानों को निशाना बना सकें।