रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान फ्रांस जाते समय पाकिस्तान से गुज़रा था। एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत अगर कोई राष्ट्राध्यक्ष दूसरे देश के रास्ते यात्रा करते हैं तो सुरक्षा की सारी ज़िम्मेदारी सामने वाले देश की होती है जिसकी सुरक्षा एजेंसियां दूसरे देश की सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में रहती हैं।