पाकिस्तान से आए 195 प्रवासियों को दी गई भारतीय नागरिकता
अहमदाबाद (गुजरात) में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान से आए 195 प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र दिया गया है। इसमें 122 प्रवासियों को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत लाभ मिला। गुजरात के उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि सभी लाभार्थी हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदायों से हैं जो भारत में शरणार्थी के रूप में आए थे।