पाकिस्तान से कैसे निपटें? संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बताई रणनीति

बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "भारत हमेशा पाकिस्तान के साथ शांति चाहता है लेकिन पाकिस्तान ऐसा नहीं चाहता।" उन्होंने आगे कहा, "हमें उन्हें करारा जवाब देना होगा और बार-बार इतना नुकसान पहुंचाना होगा कि उन्हें पछताना पड़े। तभी वे समझेंगे और हमारे शांतिपूर्ण पड़ोसी बन सकेंगे...हम अपने साथ-साथ उनकी भी प्रगति करेंगे।"