पाकिस्तान से महाकुंभ पहुंचा 68 श्रद्धालुओं का जत्था, संगम में लगाई डुबकी

पाकिस्तान के सिंध व पंजाब प्रांत से आए 68 श्रद्धालुओं ने महाकुंभ (प्रयागराज) में गुरुवार को पवित्र स्नान किया और अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं के साथ आए महंत रामनाथ जी ने बताया कि वे सभी पहले हरिद्वार गए थे जहां उन्होंने अपने 480 पूर्वजों की अस्थियों का विसर्जन और पूजन किया।