पाकिस्तान से होकर फ्रांस गया था पीएम मोदी का विमान, 46 मिनट तक पड़ोसी देश में रहा

पाकिस्तान के 'एआरवाई न्यूज़' ने रिपोर्ट किया है कि दिल्ली से फ्रांस की उड़ान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान पाकिस्तान से होकर गुज़रा था। बकौल रिपोर्ट, अफगान एयरस्पेस बंद होने के कारण प्रधानमंत्री मोदी के विमान को पाकिस्तान के एयरस्पेस से गुज़रने की अनुमति दी गई थी और विमान 46 मिनट तक पाकिस्तान में रहा।