भारत के उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू हो गया है और गोवा में पहले से ही यह कानून लागू है। भारत के अलावा कई देश है जो अपने देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे कानून का पालन करते हैं। अमेरिका, आयरलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, तुर्किये, इंडोनेशिया, सूडान और मिस्र में यूसीसी जैसे कानून का पालन किया जाता है।