पाकिस्तान समझदारों के लिए नहीं: 'दिल्ली धमाके में पाक सेना का हाथ' वाला दावा करने वाले पत्रकार
पाकिस्तानी पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर कहा, "मैं पाकिस्तान से भाग आया, यह देश समझदार लोगों के लिए नहीं है।" ताहा 2018 में खुद के अपहरण के प्रयास के बाद से फ्रांस में शरण लिए हुए हैं। गौरतलब है, ताहा ने दिल्ली और इस्लामाबाद में हुए धमाकों के पीछे पाकिस्तानी सेना का हाथ होने का दावा किया था।