पाकिस्तनी सेना के काफिले की एक-एक करके 3 गाड़ियां उड़ाई गईं; 32 जवानों की मौत
पाकिस्तान के खुजदार में कराची-क्वेटा राजमार्ग पर सेना के काफिले को इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस से निशाना बनाया गया है जिसमें 32 सैनिकों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस काफिले में सैन्यकर्मियों के परिवार को ले जा रही बस समेत सेना के 8 वाहन शामिल थे जिसमें 3 वाहन सीधे तौर पर प्रभावित हुए।