PAK सेना के पूर्व अधिकारी ने संभाली BLA की कमान, जानें कौन है कैप्टन रहमान गुल

बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना के पूर्व कैप्टन रहमान गुल उर्फ उस्ताद मुरीद (42) को नया कमांडर-इन-चीफ बनाया है। गुल पहले मजीद ब्रिगेड का डिप्टी कमांडर था और जफर-एक्सप्रेस हमले का सूत्रधार था। 2002 में उसने 18 साल की उम्र में पाकिस्तान मिलिट्री अकैडमी में दाखिला लिया। 2010 में गुल ने पाकिस्तानी सेना छोड़कर BLA जॉइन कर ली।