पाक सेना ने पुंछ में LoC पर किया सीज़फायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया जवाब

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवार शाम को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना ने सीज़फायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना की ओर से 10-15 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।