पाक सेना से जुड़े उग्रवादियों ने पत्नी के सामने की बलूच पत्रकार की हत्या: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना से जुड़े उग्रवादियों ने एक बलूचिस्तानी पत्रकार अब्दुल लतीफ की उनकी पत्नी व बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट, वह 'डेली इन्तिखाब' व 'आज न्यूज़' नामक पत्रकारिता के संस्थानों में काम करते थे। बलूच यकजेहती कमेटी ने बताया कि हमलावरों ने शनिवार को उनके घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।