पाकिस्तान में बीएलए द्वारा हाईजैक की गई ट्रेन में सवार रहे एक अधिकारी ने घटना के बाद बताया है, "विद्रोहियों ने लोगों को समूहों में बांट दिया था और सेना के लोगों के हाथ बांध दिए थे।" अधिकारी ने बताया, "शुरुआत में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलियां चलाईं थीं लेकिन जब गोलियां खत्म हो गईं तो उन्हें बंधक बना लिया गया।"