पाक सीमा में 300 km अंदर सबसे लंबी मारक क्षमता हासिल की: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एपी सिंह

भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा है, "'ऑपरेशन सिंदूर' ने भारत की वायु रक्षा क्षमताओं और संयुक्त-सेवा योजना को प्रदर्शित किया है।" उन्होंने कहा, "हमने सबसे लंबी मारक क्षमता पाकिस्तान सीमा के अंदर 300-किलोमीटर से अधिक दूरी तक हासिल की...हमारे मज़बूत वायु रक्षा बुनियादी ढांचे ने पासा पलट दिया।" पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया गया था।