inshorts

पाक सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में TTP के 17 उग्रवादियों को किया ढेर, हथियार भी जब्त

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े 17 उग्रवादियों को ढेर कर दिया है। पुलिस अधिकारी शाहबाज इलाही ने बताया कि उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं, झड़प के दौरान 3 सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।