inshorts

पाक सरकार, सेना और आतंकियों के बीच गठजोड़ है: जैश व लश्कर आतंकियों के वीडियो पर भारत

पाकिस्तान से सामने आए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के हालिया वीडियो पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा, "आतंकवाद पर हम स्पष्ट हैं कि आतंकवादियों, पाकिस्तानी सरकार और सेना के बीच गठजोड़ से दुनिया भली-भांति अवगत है।" एक आतंकी ने कहा है कि आतंकी मसूद अज़हर ने भारत पर हमलों की साज़िश रची थी।