inshorts

पाक ही नहीं भारत में भी कई बार हाईजैक हो चुकी है ट्रेन, जानिए कब-कब हुई ऐसी डरावनी घटना

पाकिस्तान में मंगलवार को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन को हाईजैक किया। भारत में भी ट्रेनें हाईजैक की जा चुकी हैं। 2013 में मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलवे मार्ग पर 13 किलोमीटर तक जनशताब्दी ट्रेन को हाईजैक किया गया था और मामले में दोषियों को उम्रकैद की सज़ा मिली थी। 2009 में माओवादियों ने जंगलमहल में भुवनेश्वर-राजधानी एक्सप्रेस को हाईजैक किया था।