पंकज आडवाणी बने भारतीय स्नूकर चैंपियन, अपना 36वां राष्ट्रीय खिताब जीता

भारत के स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने इंदौर (मध्य प्रदेश) के यशवंत क्लब में राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप जीतकर 36वां राष्ट्रीय खिताब व 10वां पुरुष स्नूकर खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल मैच में ब्रिजेश दमानी को हराया। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर ही एशियाई और विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन किया जाता है।