पिच की नमी देखकर तय होगा प्लेइंग इलेवन: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले शुभमन
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के पहले मैच के लिए अभी प्लेइंग इलेवन तय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन पर निर्णय गुरुवार की सुबह अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की नमी का आकलन करने के बाद लिया जाएगा।