पिच रोलर के नीचे दबकर 15 वर्षीय लड़के की हुई मौत, महाराष्ट्र में हुआ दर्दनाक हादसा
सोलापुर (महाराष्ट्र) में कथित तौर पर पिच रोलर के नीचे आ जाने से 15-वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई है। घटना के बाद 2 कोच और क्रिकेट संघों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार, बच्चे प्रशिक्षकों के निर्देशों पर यह काम कर रहे थे और मौके पर कोई पर्यवेक्षक मौजूद नहीं था।