हरियाणा के पंचकूला में कार में अचानक आग लगने से 36 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर साहिल शर्मा की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने से कुछ देर पहले उन्होंने मां को फोन किया था। दो बच्चों के पिता साहिल परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।