पाचन के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं हल्के हरे रंग के केले: डॉक्टर
हार्वर्ड-ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने हल्के हरे रंग के केलों को पाचन के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद बताया है। उन्होंने बताया कि हरे केलों में रेसिस्टेंट स्टार्च होता है जो फाइबर की तरह काम करता है और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है जिससे आंतों की सेहत बेहतर होती है। पके केले पाचन में उतने लाभकारी नहीं होते हैं।