पीछा करने पर डांटा तो 19 साल के युवक ने 14 वर्षीय छात्रा पर फेंका तेज़ाब, हुआ गिरफ्तार
श्रीगंगानगर (राजस्थान) में पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को 14 वर्षीय छात्रा पर तेज़ाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी पेशे से फोटोग्राफर है और एक शादी में उसने छात्रा का पीछा किया था। आरोपी ने बताया कि छात्रा ने उसे सबके सामने डांटा था जिसका बदला लेने के लिए उसने छात्रा पर तेज़ाब फेंका।