पीछे हटे तो नौकरी करने के लायक नहीं छोड़ूंगा: बिहार में पुलिसकर्मियों से IPS संकेत कुमार
पटना (बिहार) में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बीच एसपी (IPS) संकेत कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पुलिसकर्मियों से कह रहे हैं, "पीछे हटे तो नौकरी करने के लायक नहीं छोड़ूंगा।" इसके तुरंत बाद पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों की तरफ दौड़ पड़ते हैं और उन्हें पीछे धकेलने की कोशिश करते हैं।