निफ्टी-50 के शेयरों में पिछले एक साल में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, आयशर मोटर्स ने सबसे ज़्यादा रिटर्न दिया है। वहीं, सबसे अधिक गिरावट एमआरपीएल, न्यू इंडिया एश्योरेंस, वोडाफोन आइडिया, डेल्हीवरी और पूनावाला फिनकॉर्प में दर्ज हुई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला जारी है।