पिछले 10 वर्षों में 'मोटी चमड़ी' वाले हो गए हैं दिल्ली सरकार के अधिकारी: प्रवेश वर्मा
दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारी पिछले 10 वर्षों में 'मोटी चमड़ी' वाले हो गए हैं और चर्बी कम करने के लिए उन्हें सड़कों पर उतरकर पसीना बहाना पड़ेगा। दरअसल, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर विधायकों के पत्रों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया था।