पिछले 17 साल में देश में फुल सर्विस देने वाली कुल 5 विमानन कंपनियां बंद हुई हैं। इनमें विजय माल्या की विमानन कंपनी किंगफिशर, सुब्रत रॉय की एयर सहारा, नरेश गोयल की जेट एयरवेज़ व जेटलाइट और टाटा समूह व सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त स्वामित्व वाली विस्तारा शामिल हैं। गौरतलब है, विस्तारा का एअर इंडिया में विलय हो गया है।