पिछले 5 कारोबारी दिनों में भारतीय निवेशकों ने गंवाए ₹16.97 लाख करोड़

पिछले 5 कारोबारी दिनों में भारतीय शेयर बाज़ार में भारी गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति ₹16.97 लाख करोड़ घट गई। बीते 5 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 2,290.21 अंकों (2.91%) की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मंगलवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी रही और सेंसेक्स 1,018.20 अंक टूटकर अपने दो सप्ताह के निचले स्तर 76,293.60 पर पहुंच गया।