प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के 10 साल पूरे होने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए इसे परिवर्तनकारी व जन-संचालित पहल बताया। उन्होंने X पर लिखा, "इस अभियान ने लैंगिक बाधाओं और पूर्वाग्रहों को दूर कर सुनिश्चित किया कि बेटियों को अपने सपने पूरे करने के लिए शिक्षा और अवसर मिलें।"