बजट 2024-25 में रक्षा के लिए ₹4.5 लाख करोड़ दिए गए थे जिसे इस बार ₹4.9 लाख करोड़ किया गया। शिक्षा को पिछली बार ₹1.1 लाख करोड़ व इस बार ₹1.28 लाख करोड़, स्वास्थ्य के लिए पिछली बार ₹88,032 करोड़ व इस बार ₹98,311 करोड़, आईटी-दूरसंचार के लिए पिछली बार ₹1.1 लाख करोड़ व इस बार ₹95,298 करोड़ दिए गए।