पिछले साल भारत में 1.92 करोड़ विदेशी पर्यटक आए: केंद्र सरकार
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में बताया है कि 2023 में करीब 1.92 करोड़ विदेशी पर्यटक भारत आए थे। उन्होंने बताया कि 2022 में करीब 85 लाख जबकि 2021 में करीब 10 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिल्ली और गोवा में भी विदेशी पर्यटकों की संख्या में इज़ाफा देखा गया।