पिज़्ज़ा में ज़हर देकर यूपी में कारोबारी ने की पत्नी व 3 बच्चों की हत्या, खुद पटरी पर लेटा

इटावा (यूपी) में सोमवार शाम एक सर्राफा कारोबारी ने कथित तौर पर पिज़्ज़ा में ज़हर देकर पत्नी व 3 बच्चों की हत्या कर दी। बकौल पुलिस, घटना के बाद खुदकुशी के लिए पटरी पर लेटा कारोबारी ट्रेन गुज़रने के बाद भी बच गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। कारोबारी ने पत्नी-बच्चों की तस्वीर संग '...ये नहीं रहे' स्टेटस लगाया था।