हर शेयर पर मिलेगा ₹150 का डिविडेंड, इस कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफा

पेज इंडस्ट्रीज़ अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹150 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 18 नवंबर है। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है और डिविडेंड का पेमेंट पात्र शेयरहोल्डर्स को 11 दिसंबर को या उससे पहले कर दिया जाएगा। जॉकी और स्पीडो इसी के ब्रैंड हैं।