पंजाब CM मान को पेरिस से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे हिरासत में रखा गया: AAP
पंजाब AAP के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे तक हिरासत में रखा गया। उन्होंने कहा कि मान पर ₹50,000 का चालान भी किया गया। पन्नू ने इसे केंद्र द्वारा पंजाब CM को विदेश यात्राओं की अनुमति नहीं देने से जोड़ा।