पंजाब एंड सिंध बैंक ने क्रेडिट मैनेजर और एग्रीकल्चर मैनेजर के 190 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 19-सितंबर से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsind.bank.in/ पर जाकर 10-अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयन के बाद उम्मीदवारों को हर माह ₹64,820 तक वेतन मिलेगा। ग्रेजुएशन पास छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।