पंजाब के 'कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल' को मिली सुरक्षा, 'अश्लील वीडियो' को लेकर मिल रही थी धमकी

जालंधर (पंजाब) में 'कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल' नाम से फेमस सहज अरोड़ा व गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में 2 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और घर-रेस्टोरेंट की पेट्रोलिंग के लिए भी पीसीआर लगाई गई है। कपल ने सुरक्षा को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दी थी। दरअसल, कपल का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही थीं।