पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सिंगर मीका सिंह ने दिल्ली में एकसाथ गाना गाया जिसका वीडियो सामने आया है। भगवंत मान और मीका सिंह दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चांदनी चौक इलाके में 'आप' के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। मान ने कहा, "अरविंद केजरीवाल के दिल में आप लोग और आप लोगों के दिलों में केजरीवाल बसते हैं।"